रेडियो जॉकी (Radio Jockey) कैसे बनें?

नमस्कार! दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि रेडियो जॉकी कैसे बनें। हमारे देश में बहुत सारे छात्र ऐसे हैं जिन्हें अपने स्कूल के समय से ही रेडियो जॉकी बनने का शौक होता है क्योंकि उनकी आवाज काफी अच्छी होती है और उनका बात करने का अंदाज भी लुभावना होता है।

लेकिन रेडियो जॉकी बनने के लिए केवल यही क्वालिटी छात्र में होना जरूरी नहीं है बल्कि इसके अलावा उसे सही गाइडेंस की आवश्यकता भी होती है। अगर आप भी 12वीं के बाद Radio Jockey बनना चाहते हैं तो हमारे आज के इस आर्टिकल को सारा पढ़े और जानें कि आप किस प्रकार से रेडियो जॉकी बन सकते हैं। 

 रेडियो जॉकी क्या होता है (what is Radio Jockey in Hindi) 

यहां आपको बता दें कि Radio Jockey एक ऐसा प्रोफेशनल व्यक्ति होता है जिसको रेडियो पर अनेकों तरह के प्रोग्राम अपनी आवाज में प्रस्तुत करने होते हैं। पुराने समय में जब टीवी हर घर में नहीं होता था तो तब लोग अधिकतर रेडियो पर प्रोग्राम सुनकर ही अपना समय व्यतीत करने के साथ-साथ अपना मनोरंजन भी किया करते थे।

हालांकि आज के समय में टेलीविजन का काफी बोलबाला है लेकिन फिर भी मौजूदा समय में भी लोग रेडियो पर प्रोग्राम सुनना, समाचार सुनना या म्यूजिक सुनना बेहद पसंद करते हैं जिसकी वजह से इस इंडस्ट्री में नौकरी के बहुत सारे अवसर उपलब्ध हैं। साथ ही साथ यह भी बता दें कि रेडियो जॉकी को आरजे के नाम से भी जाना जाता है और इसका मुख्य काम म्यूजिक प्रोग्राम प्रस्तुत करने के अलावा समाचार सुनाने का काम भी करना होता है। 

Also read: फोटोग्राफर (Photographer) कैसे बनें?

रेडियो जॉकी बनने के लिए प्रक्रिया क्या है

जो छात्र रेडियो जॉकी बनना चाहते हैं उनकी जानकारी के लिए बता दें कि सबसे पहले यह जरूरी है कि कैंडिडेट अपनी बारहवीं कक्षा किसी विषय में उत्तीर्ण करें फिर उसे चाहिए कि वह रेडियो जॉकी से संबंधित कोई डिप्लोमा, सर्टिफिकेट या डिग्री कोर्स करे। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि आरजे बनने के लिए छात्र को कोर्स करना जरूरी है लेकिन अगर वह कोर्स कर लेता है तो उसके स्किल्स निखर जाते हैं जिसकी वजह से वह अपने काम को बखूबी कर सकेगा। आज हमारे देश में ऐसे बहुत सारे कॉलेज एवं संस्थान मौजूद हैं जहां से छात्र अपनी मर्जी के अनुसार कोर्स कर सकते हैं। 

योग्यता

  • छात्र ने कम से कम किसी भी विषय में 12वीं कक्षा पास की होनी चाहिए। 
  • कैंडिडेट ने रेडियो प्रोग्रामिंग व ब्रॉडकास्ट मैनेजमेंट में डिप्लोमा कोर्स किया हो।
  • या कैंडिडेट ने रेडियो प्रोडक्शन और रेडियो जॉकि में डिप्लोमा किया हो 
  • या रेडियो जॉकिंग में सर्टिफिकेट कोर्स किया हो।
  • कैंडिडेट के कम्युनिकेशन स्किल्स बहुत अच्छे होने चाहिए और वह हाजिर जवाब भी हो। 

आयु सीमा 

  • कैंडिडेट की कम से कम उम्र 18 साल तक होनी आवश्यक है।
  • अधिकतम आयु सीमा नहीं है।

रेडियो जॉकी बनने के कैरियर संभावनाएं क्या है 

 रेडियो जॉकी बनने के बाद यह जरूरी नहीं है कि कैंडिडेट को सुबह 9 से लेकर 5 बजे तक की नौकरी करनी होगी बल्कि उसे दिन या रात किसी भी समय प्रोग्राम को प्रस्तुत करने के लिए कहा जा सकता है। इसलिए एक रेडियो जॉकी को कैरियर के बहुत सारी जगहों पर काम करने के  मौके मिलते हैं जैसे कि – 

  • एआईआर एफएम (AIR FM)
  • टाइम्स एफएम (Times FM)
  • रेडियो मिडडे (Radio Mid-Day) 
  • रेडियो वाणी (Radio Vaani)   इत्यादि। 

वेतन 

जो कैंडिडेट रेडियो जॉकी बन जाते हैं उनको कैरियर के शुरू में जो वेतन मिलता है वह काफी अट्रैक्टिव होता है और उसका सैलरी पैकेज उसकी काबिलियत पर भी बहुत अधिक डिपेंड करता है। इस प्रकार एक आरजे को हर महीने 25,000 से लेकर 30,000 तक का वेतन मिल जाता है। लेकिन बहुत सारे कैंडिडेट ऐसे भी होते हैं जो लगातार मेहनत करते हुए इस फील्ड में और भी ज्यादा सैलरी हासिल करते हैं। 

रेडियो जॉकी के कार्य 

  • रेडियो पर समाचार सुनाना।
  • म्यूजिक प्रोग्राम प्रस्तुत करना।
  • किसी भी प्रोग्राम को बहुत ही ज्यादा रचनात्मक तरीके से लोगों को सुनाना जिससे कि लोगों का उस में इंटरेस्ट पैदा हो। 
  • रेडियो पर आने वाले किसी भी प्रोग्राम की स्क्रिप्ट राइटिंग करना।
  • रेडियो एडवरटाइजिंग करने के साथ-साथ ऑडियो मैगजीन और डॉक्यूमेंट्री पेश करना। ‌
  • देश-विदेश में घटने वाली घटनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करना।
  • देश की सांस्कृतिक गतिविधियों को रेडियो पर रोचक तरीके से प्रस्तुत करना। 
  • अपने द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले शो को इनफॉर्मेटिव तरीके से पेश करना। 
  • शो के दौरान एक ही समय में हर उम्र के लोगों को एंटरटेन करना। ‌
  • मिमिक्री और हंसी मजाक से लोगों का मनोरंजन करना। ‌

निष्कर्ष 

दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिकल रेडियो जॉकी कैसे बनें? इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको जानकारी दी कि रेडियो जॉकी क्या होता है और रेडियो जॉकी बनने के लिए किसी भी कैंडिडेट में कितनी योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा हमने आरजे बनने की पूरी प्रक्रिया के बारे में भी आपको बताया और साथ ही यह जानकारी भी दी जब आप आरजे बन जाएंगे तो आपको हर महीने कितने रुपए तक का वेतन मिल सकता है।

इसके अलावा इस आर्टिकल में हमने आपको यह जानकारी भी दी कि रेडियो जॉकी को कौन-कौन से कार्य करने पड़ते हैं। अगर किसी कैंडिडेट की आवाज अच्छी है और उसका बोलने का अंदाज भी लुभावना है एवं वह हाजिर जवाब भी है तो वह इस क्षेत्र में अपना कैरियर बना सकता है जहां पर उसे सफलता जरूर मिलेगी।

अंत में हमारी आपसे यह रिक्वेस्ट है कि अगर आपको हमारे द्वारा दी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने उन दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करना जो 12वीं के बाद रेडियो जॉकी बनना चाहते हैं।

Deepak Kumar

मेरा नाम दीपक कुमार हैं। मैं एक ऑथर और फाउंडर हूँ जो padhaiwale.in ब्लॉग वेबसाइट को चलाते है। मैं एक SEO Expert भी हूँ और मैं 10 साल से काम कर रहे हैं। मुझे SEO में Onpage SEO, Offpage SEO और Technical SEO का अनुभव हैं।

Leave a Reply