एमबीए कोर्स (MBA Course) एक मैनेजमेंट और मार्केटिंग का कोर्स है। जो विशेष रूप से प्रबंधन अनुशासन से संबंधित मूलभूत सिद्धांतों और उन्नत विषयों को शामिल करता है। इस डिग्री कोर्स को करने के लिए निम्लिखित चरणों का पालन करना होता है:
- ग्रेजुएशन की उपस्थिति: किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्विद्यालय से बैचलर डिग्री में उत्तीर्ण की उपस्थिति की आवश्यकता होती है।
- एंट्रेंस एग्जाम: कुछ कॉलेज या विश्विद्यालय में प्रवेश के लिए एंट्रेंस एग्जाम को देना होता है। इस एग्जाम का मकसद छात्रों का विषय में ज्ञान का मूल्यांकन करना होता है।
- विश्वविद्यालय का चयन: जॉब छात्र एंट्रेंस एग्जाम में उत्तीर्ण हो जाते है, उसके बाद विश्विद्यालय का चयन करना होता है।
एमबीए कोर्स (MBA Course) कोर्स क्या है?
एमबीए कोर्स (MBA Course) एक पोस्ट ग्रेजुएट लेवल का डिग्री कोर्स है। जो विशेष रूप से छात्रों को मैनेजमेंट और मार्केटिंग में ज्ञान और कौशल प्रदान करते है। यह एक उच्च स्तरीय पाठ्यक्रम होता है। जिसमें, छात्र विभिन्न विषय में विशेषज्ञता हासिल कर सकते है।
यह 2 साल का कोर्स होता है। जिसमें, छात्र विभन्न विषयों में ज्ञान प्राप्त करते है। जैसे – व्यावसायिक संपर्क, वित्तीय प्रबंधन, व्यवसाय का कानूनी वातावरण, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर्यावरण इत्यादि।
एमबीए कोर्स (MBA Course) विशेषज्ञता।
एमबीए कोर्स (MBA Course) छात्रों को विभन्न विषयों में विशेषज्ञता हासिल करने का मौका देता है। नीचे विषयों का सूची देखे:
- वित्त: एमबीए फाइनेंस जिसमें वित्त से संबंधित विशेष पाठ्यक्रम शामिल होता हैं।
- मार्केटिंग: एमबीए मार्केटिंग जिसमें मार्केटिंग से संबंधित विशेष पाठ्यक्रम शामिल होता है।
- संगठनात्मक व्यवहार और मानव संसाधन प्रबंधन: जिसमें ह्यूमन व्यवहार, संगठनात्मक व्यवहार और मानव संसाधन प्रबंधन जैसे विषय शामिल होते है।
- उत्पादन और संचालन प्रबंधन: जिसमें उत्पादन और संचालन प्रबंधन जैसे विषय शामिल होता है।
- उद्यमशीलता: एमबीए उद्यमशीलता कोर्स में प्रबंधकीय और पर्यवेक्षी कौशल जैसे विषय शामिल होता है।
- आईटी प्रबंधन: एमबीए – आईटी प्रबंधन कोर्स जिसमें छात्र सूचना सुरक्षा, दूरसंचार जैसे विषय का अध्ययन करते है।
- सेवा प्रबंधन: एमबीए सेवा प्रबंधन कोर्स जिसमें छात्र कंपनी की सेवाओं का प्रबंधन जैसे विषय में अध्ययन करते है।
एमबीए कोर्स (MBA Course) में प्रवेश के लिए प्रक्रियाएँ क्या है?
एमबीए कोर्स (MBA Course) प्रवेश पाने के लिए निम्लिखित प्रक्रिया होती है:
- योग्यता मानदंड: किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज या संस्थानों से छात्रों को एक बैचलर डिग्री होना आवश्यक होता है।
- प्रवेश परीक्षा: छात्रों को एमबीए कोर्स में प्रवेश के लिए संस्थानों या विश्विद्यालय द्वारा आयोजित एंट्रेंस एग्जाम देना होता है। लेकिन, बहुत से ऐसे भी विश्विद्यालय है जो बिना किसी एंट्रेंस एग्जाम के प्रवेश देते है।
- इंटरव्यू: कुछ संस्थाओं और विश्विद्यालय में एंट्रेंस एग्जाम के बाद छात्रों को एक इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। जिसमें, छात्रों से करियर, व्यक्तिगत जीवन और पेशेवर से जुड़े सवाल पूछे जाते है।
एमबीए कोर्स (MBA Course) में प्रवेश के लिए परीक्षाएँ कौन-कौन से है ?
छात्रों को किसी अच्छे कॉलेज या विश्विद्यालय में एमबीए कोर्स के प्रवेश के लिए निम्लिखित एंट्रेंस एग्जाम है। जो किसी संस्थानों या विश्विद्यालय द्वारा आयोजित करवाया जाता है। जिसमें,किसी एक एंट्रेंस एग्जाम में उत्तीर्ण के बाद छात्रों को एमबीए कोर्स के लिए प्रवेश दे दिया जाता है:
- कैट: कॉमन एंट्रेंस एग्जाम एक अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा है। जो आईआईएम द्वारा आयोजित करवाया जाता है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण के बाद छात्राओं को देश के किसी एक मैनेजमेंट कॉलेज या विश्विद्यालय में एमबीए कोर्स (MBA Course) के लिए प्रवेश दे दिया जाता है।
- सीएमएटी: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट एक प्रवेश परीक्षा है। जो एमबीए कोर्स में प्रवेश के लिए NTA द्वारा आयोजित करवाया जाता है।
- एमएटी: मैनेजमेंट ऑप्टीटूटे टेस्ट एक प्रवेश परीक्षा है। जो एमबीए कोर्स में प्रवेश के लिए AIMA द्वारा आयोजित करवाया जाता है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण के बाद छात्रों को किसी एक गोवेर्मेंट या प्राइवेट विश्विद्यालय में प्रवेश दे दिया जता है।
- जीएमएटी: ग्रेजुएट मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट एक अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा है। जो एमबीए कोर्स में प्रवेश के लिए विभिन्न संयुक्त मैनेजमेंट संस्थानों द्वारा आयोजित करवाया जाता है। इस परीक्षा में सफलता के बाद छात्रों को किसी अच्छे विश्विद्यालय में प्रवेश मिल जाता है।
भारत में एमबीए कोर्स (MBA Course) के लिए विभिन्न कॉलेजों की सूची।
एमबीए कोर्स (MBA Course) में प्रवेश के लिए भारत में विभिन्न कॉलेज या विश्विद्यालय उपलब्ध है। जो छात्रों के मेरिट या एंट्रेंस टेस्ट के आधारित प्रवेश दिया जाता है:
- एलायंस विश्वविद्यालय
- एमिटी यूनिवर्सिटी, जयपुर
- अमृता स्कूल ऑफ बिजनेस
- आंध्र विश्वविद्यालय
- आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कोलकाता
- बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ मॉडर्न मैनेजमेंट पुणे
- भारतीदासन प्रबंधन संस्थान
- क्राइस्ट यूनिवर्सिटी
- जैन विश्वविद्यालय
- आईआईएस विश्वविद्यालय
- जयपुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय
- जेईसीआरसी विश्वविद्यालय
- काकतीय विश्वविद्यालय
इसके आलावा, भारत में बहुत से गोवेर्मेंट और निजी विश्विद्यालय है जो एमबीए कोर्स प्रदान करते है। जिसमें, छात्र प्रवेश ले सकते है।
फीस
एमबीए कोर्स की फीस विभिन्न कॉलेज या विश्विद्यालय पर आधारित होती है। जो साल के 10,000 रुपए से 5,000,00 लाख रुपए तक हो सकता है। फीस की गणना कई तत्वों पर निर्भर करती है। जैसे कॉलेज के प्रकार, सस्थान के स्तर आदि। आमतौर पर सरकारी सस्थान की फीस कम होती है और निजी कॉलेज की फीस अधिक होती है।
इसके आलावा, एमबीए कोर्स की फीस के लिए कई सरकारी योजनाए भी है, जो छात्रों को छूट प्रदान करती है। इसलिए, फीस की अधिक जानकारी के लिए छात्रों को कॉलेज या विश्विद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए।
एमबीए कोर्स (MBA Course) को करने के बाद कैरियर संभावनाएं क्या है?
भारत में एमबीए कोर्स (MBA Course) करने के बाद बहुत सारे करियर विकल्प उपलब्ध है। निम्लिखित कुछ सम्भानाए में से है:
गवर्नमेंट सेक्टर में जॉब्स:
एमबीए कोर्स (MBA Course) करने के बाद गोवेर्मेंट सेक्टर में निम्लिखित नौकरियाँ उपलब्ध है:
- सीईओ: कंपनी या आर्गेनाइजेशन में चीप एग्जीक्यूटिव ऑफिसर एक सर्वोच्च रैंकिंग अधिकारी होता है।
- महाप्रबंधक: जनरल मैनेजर एक एग्जीक्यूटिव होता है। जो किसी कंपनी का आय और लागत का जिम्मेदारी लेता है।
- विशेषज्ञ अधिकारी: एक बैंकिंग कर्मचारी होता है। जो किसी बैंक में बैक ग्राउंड एक्टिविट्स का ध्यान रखते है।
- वरिष्ठ अधिकारी: एक सरकारी सीनियर अधिकारी होता है। जो किसी बैंक में काम करते है।
प्राइवेट सेक्टर में जॉब्स:
एमबीए कोर्स (MBA Course) करने के बाद प्राइवेट सेक्टर में निम्लिखित जॉब उपलब्ध है। जो इस प्रकार से है:
- ब्रांड प्रबंधक: एक ब्रांड मैनेजर की भूमिका किसी भी कंपनी के लिए रणनीति विकसित करना होता है।
- मार्केटिंग प्रबंधक: एक मार्केटिंग मैनेजर की भूमिका किसी भी कंपनी के लिए अनुमानों और बजट कार्य माँग के स्तर, समय एवं संरचना को प्रभाभित करना होता है।
- बिक्री प्रबंधक: सेल्स मैनेजर किसी कंपनी में ग्राहकों और टीम के सदस्यों के बीच समस्याओं के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार होता है।
- इंटरनेट मार्केटिंग मैनेजर: वह व्यक्ति होता है जो किसी कंपनी में आय और विक्री के लिए रणनीति तैयार करते है।
वेतन:
एमबीए कोर्स (MBA Course) के बाद छात्र का वेतन उसके करियर और नौकरी के प्रकार पर भिन्न होता है। इसमें, न्यूनतम और अधिकतम का कोई आधिकारिक स्तर नहीं होता है। वेतन उन्नति के अनुसार बदलते रहता है। यह व्यक्ति के अनुभव, कंपनी के प्रकार और क्षेत्र के आधार पर भी बदलते रहता है। इसके आलावा, कुछ लोगो के लिए इस कोर्स के बाद वेतन ज्यादा हो सकता है जबकि कुछ लोगो के लिए कम हो सकता है।