एम.एससी (गृह विज्ञान) कोर्स (M.Sc. (Home Science) कैसे करें?

एम.एससी (गृह विज्ञान) कोर्स एक पोस्ट ग्रेजुएट लेवल का कोर्स है, जो विशेष रूप से पेशेवर समाज और परिवारिक जीवन शैली के विधियों के ऊपर केंद्रति है। इस डिग्री कोर्स को प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित चरणों का आपको पालन करना होता है:

  1. ग्रेजुएशन की उपस्थिति: एम.एससी (गृह विज्ञान) कोर्स को करने के लिए आपको न्यूनतम स्नातक उपस्थिति उत्तीर्ण होने चाहिए। कई विश्विद्यालयों में स्नातक डिग्री के साथ -साथ आवश्यक अंक की भी आवश्यकता होती है।  
  2. एंट्रेंस एग्जाम: कई विश्विद्यालयों में एम.एससी (गृह विज्ञान) कोर्स में प्रवेश लेने के लिए आपको उस विश्विद्यालय का या कोई अन्य, एंट्रेंस एग्जाम में सफलता हासिल करना होता है। जिसका, उद्देश्य आपके ज्ञान और कौशल का मूल्यांकन करना होता है। 
  3. विश्वविद्यालय का चयन: एंट्रेंस एग्जाम में सफलता हासिल करने के बाद आपको किसी विश्विद्यालय का चयन करना होता है, जो एम.एससी (गृह विज्ञान) कोर्स डिग्री प्रदान करता है। 

एम.एससी (गृह विज्ञान) कोर्स क्या है?

यह एक पोस्ट ग्रेजुएट लेवल का कोर्स है जो विशेष रूप से पेशेवर समाज और परिवारिक जीवन शैली की ज्ञान और कौशल प्रदान करता है। एम.एससी (गृह विज्ञान) कोर्स एक उच्च शिक्षा कोर्स है जो आपको विशेषज्ञता प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है। 

यह दो साल का कोर्स होता है जिसमें छात्र अपने चुने हुए विषय में गहन अध्ययन और विषय के विभिन्न पहलुओं में ज्ञान प्राप्त करते है। 

एम.एससी (गृह विज्ञान) कोर्स में प्रवेश के लिए प्रक्रियाएँ क्या है?

एम.एससी (गृह विज्ञान) कोर्स में प्रवेश के लिए निम्लिखित प्रक्रियांएँ होती है:

  1. योग्यता मापदंड: छात्रों को एक बैचलर डिग्री होना आवश्यक होता है, और संस्थानों द्वारा अधिकतम उम्र और योग्यता मापदंड तय किये जाते है। 
  2. एंट्रेंस परीक्षा: कुछ विश्विद्यालय में प्रवेश के लिए छात्रों को एंट्रेंस एग्जाम में सफलता प्राप्त करना होता है, जिसमें छात्रों को सामान्य ज्ञान,भाषा और चयनित विषय से सबंधित प्रश्न पूछे जाते है। 
  3. इंटरव्यू: कुछ विश्विद्यालयों और संस्थानों द्वारा एंट्रेंस एग्जाम के बाद एक इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। जिसमे, छात्रों के अभिरुचियों और अध्ययन योजना और छतों के व्यक्तिगत जीवन के आधारित प्रश्न पूछा जाता है।     

एम.एससी (गृह विज्ञान) कोर्स में प्रवेश के लिए परीक्षाएँ कौन-कौन से है ?

एम.एससी (गृह विज्ञान) कोर्स (M.Sc. (Home Science) में प्रवेश के लिए विश्विद्यालय या अन्य संस्थानों द्वारा परीक्षा निम्लिखित में से एक या एक से अधिक परीक्षा देना हो सकता है:

  1. CUET PG: यह एक केंद्रीय विश्विद्यालय एंट्रेंस टेस्ट -पीजी है जो केंद्रीय विश्विद्यालय और अन्य विश्विद्यालय में प्रवेश के लिए एनटीए द्वारा आयोजित करवाया जाता है।  
  2. BITSAT: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एडमिशन टेस्ट एक एंट्रेंस एग्जाम है जो कि बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस द्वारा आयोजित विभिन्न कोर्सेज में प्रवेश के लिए करवाया जाता है। 
  3. NEST: नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट एक एंट्रेंस एग्जाम है जो विभिन्न कोर्सेज – जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी और गणित में 5 वर्षीय एकीकृत एमएससी कार्यक्रम में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के लिए आयोजित की जाती है।
  4. IIT JAM: आईआईटी-जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर एम.एससी एक एंट्रेंस एग्जाम है जो कि केंद्रीय विश्विद्यालय या अन्य संस्थानों में एम.एससी प्रवेश के लिए आयोजित करवाया जाता है।    
  5. DUET: दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट एक एंट्रेंस एग्जाम है जो कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा विभिन्न कोर्सेज में प्रवेश के लिए आयोजित करवाया जाता है। 
  6. TISS NET: टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस – नेशनल एंट्रेंस टेस्ट एक यूनिवर्सिटी लेवल एंट्रेंस एग्जाम है जो कि मास्टर डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित करवाया जाता है। 

भारत में एम.एससी (गृह विज्ञान) कोर्स के लिए विभिन्न कॉलेजों की सूची। 

भारत में विभिन्न कॉलेज और विश्वविद्यालयों में एम.एससी (गृह विज्ञान) कोर्स उपलब्ध है। नीचे कुछ विश्वविद्यालय और कॉलेजों की सूची है जो एम.एससी (गृह विज्ञान) कोर्स प्रदान करते हैं:

  1. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
  2. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
  3. महात्मा गांधी विश्वविद्यालय
  4. मुंबई विश्वविद्यालय
  5. कालीकट विश्वविद्यालय
  6. कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय
  7. राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय
  8. डॉ भीम राव अम्बेडकर विश्वविद्यालय
  9. तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय
  10. लेडी इरविन कॉलेज
  11. गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान
  12. DEI आगरा – दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट

इसके आलावा भी भारत में विभिन्न कॉलेज और विश्विद्यालय है जिसमें एम.एससी (गृह विज्ञान) कोर्स कोर्सेज करवाये जाते है। आप अपने शहर के कॉलेज और विश्विद्यालय में भी पता कर सकते है।  

फीस

भारत में विभिन्न कॉलेज और विश्विद्यालय में एम.एससी (गृह विज्ञान) कोर्स की फीस भिन्न हो सकती है। यह कॉलेज और विश्विद्यालय के विभिन्न तत्वों पर निर्भर करती है जैसे कि – इंस्टीट्यूट के प्रकार, संस्थान के स्तर, कोर्स के अवधि आदि। आमतौर पर, सरकारी विश्वविद्यालयों में फीस कम होती है जबकि निजी विश्वविद्यालयों में फीस अधिक होती है।  भारत में एम.एससी (गृह विज्ञान) कोर्स की अनुमानित सालाना फीस राशि 10000 रुपए से शुरू होती है और 30000 रुपए तक जा सकती है।

इसके आलावा, एम.एससी (गृह विज्ञान) कोर्स करने के लिए कुछ सरकारी योजनाएँ भी होती है जो छात्रों को फीस में छूट प्रदान करती है। इसलिए, छात्रों को फीस की जानकारी के लिए विश्वविद्यालय या कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए।

एम.एससी (गृह विज्ञान) कोर्स को करने के बाद कैरियर संभावनाएं क्या है?

भारत में एम.एससी (गृह विज्ञान) कोर्स को करने के बाद कैरियर संभावनाएं काफी विस्तृत है। निम्नलिखित कुछ संभावनाओं में से है:

  • ग्राहक सेवा कार्यकारी: एक प्रवाभी वितरण की देख रेख करते है और ग्राहक शिकायतों को नोट करते है। और उनके निवारण के लिए काम करते है। 
  • मानव संसाधन कार्यकारी: अपने अंदर काम करने वाले लोगों से संवाद और प्रबन्धन का काम करते है। 
  • भर्ती प्रबंधक: कंपनी में भर्ती प्रक्रिया का काम करते है और रिक्त विवरण को ट्रैक करते है तथा आवश्यकता होने पर कर्मचारियों को भर्ती करते है। 
  • माध्यमिक विद्यालय शिक्षक: एक सेकंडरी लेवल स्कूल का शिक्षक होते है जो विधार्थियों को शिक्षा देते है। 
  • कंपनी सचिव: कंपनी के लाभ-हानि तथा कारोबारी माहौल और कंपनी के कई आंतिरिक मामलों को भी देखते है। 
  • वक्ता / व्याख्याता: किसी विशेष विषय नौकरी के लिए लोगों को प्रशिक्षित करते है। 

गवर्नमेंट सेक्टर में जॉब्स:

एम.एससी (गृह विज्ञान) कोर्स करने के बाद आप गवर्मेन्ट सेक्टर में विभिन्न जॉब के लिए आवेदन कर सकते है। नीचे कुछ निम्लिखित जॉब्स है:

  • उत्पाद कार्यकारी
  • स्वास्थ्य देखभाल सलाहकार
  • सहायक आहार विशेषज्ञ
  • अध्यापक

प्राइवेट सेक्टर में जॉब्स:

एम.एससी (गृह विज्ञान) कोर्स करने के बाद प्राइवेट सेक्टर में निम्लिखित जॉब्स के लिए आवेदन कर सकते है। कुछ ऐसे जॉब्स निम्लिखित है:

  • स्वास्थ्य शिक्षक
  • सहायक आहार विशेषज्ञ
  • मुख्य रसोइया
  • मेडिकल कोडर

वेतन

एम.एससी (गृह विज्ञान) कोर्स को करने के बाद वेतन करियर और नौकरी के प्रकार पर आधारित होता है। इनमें न्यूनतम और अधिकतम का कोई मापदंड नहीं होता है। वेतन उन्नति और अनुभव के आधार पर बदलते रहता है और यह व्यक्ति की क्षमताओं, अनुभव और क्षेत्र के आधार पर भी भिन्न होता है।

इसलिए, कुछ लोगों के लिए एम.एससी (गृह विज्ञान) कोर्स को करने के बाद वेतन कम हो सकता है, जबकि कुछ लोग अधिक वेतन प्राप्त कर सकते है। 

Deepak Kumar

मेरा नाम दीपक कुमार हैं। मैं एक ऑथर और फाउंडर हूँ जो padhaiwale.in ब्लॉग वेबसाइट को चलाते है। मैं एक SEO Expert भी हूँ और मैं 10 साल से काम कर रहे हैं। मुझे SEO में Onpage SEO, Offpage SEO और Technical SEO का अनुभव हैं।

Leave a Reply