वीडियो जॉकी (Video Jockey) कैसे बनें?

नमस्कार! दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि वीडियो जॉकी कैसे बनें? ऐसे बहुत सारे छात्र हैं जिनका छोटी उम्र से ही यही सपना होता है कि वह बड़े होकर वीडियो जॉकी बनेंगे। हालांकि अधिकतर लोगों का यह सपना अधूरा ही रह जाता है क्योंकि वह सही दिशा में मार्गदर्शन की कमी के कारण मेहनत नहीं कर पाते लेकिन वहीं कुछ छात्र ऐसे भी होते हैं जिनको सही गाइडेंस मिलती है और वह अपने इस ख्वाब को पूरा कर लेते हैं।

अगर आप भी एक ऐसे छात्र हैं जो 12वीं के बाद Video Jockey बनना चाहते हैं और उसके बारे में सारी महत्वपूर्ण जानकारी ढूंढ रहे हैं तो हमारे आज के इस आर्टिकल को सारा पढ़े और जानें वीडियो जॉकी बनने की पूरी प्रक्रिया के बारे में। 

वीडियो जॉकी क्या होता है (what is Video Jockey in Hindi) 

यहां सबसे पहले आपको जानकारी के लिए बता दें कि वीडियो जॉकी एक ऐसा प्रोफेशनल होता है जिसका काम विभिन्न टीवी प्रोग्रामो के माध्यम से किसी वीडियो को दर्शकों के सामने इंट्रोड्यूस करने के साथ-साथ टीवी सितारों का इंटरव्यू लेना भी होता है। वीडियो जॉकी को वीजे के नाम से भी जाना जाता है और मौजूदा समय में इस इंडस्ट्री में काम करने वाले लोगों की संख्या बहुत तेजी के साथ बढ़ती जा रही है।

लेकिन यहां बता दें कि इस क्षेत्र में वही लोग काम कर सकते हैं जिनके कम्युनिकेशन स्किल्स अच्छे होते हैं और जिन्हें कैमरा फेस करने में किसी तरह की कोई समस्या महसूस नहीं होती। 

Also read: सिंगर (Singer) कैसे बनें?

वीडियो जॉकी बनने के लिए प्रक्रिया क्या है

जो छात्र वीडियो जॉकी बनना चाहते हैं उन्हें चाहिए कि वह जब अपनी 12वीं कक्षा को पूरा कर लें तो उसके बाद किसी अच्छे से संस्थान से वीडियो जॉकी से संबंधित कोई शॉर्ट टर्म कोर्स करें जो कि लगभग 3 से लेकर 6 महीने तक का होता है। इस तरह से कैंडिडेट कोर्स पूरा करने के बाद किसी टीवी चैनल को ज्वाइन कर सकता है। 

योग्यता

  • कैंडिडेट ने कम से कम 12वीं कक्षा पास की होनी चाहिए।
  • कम्युनिकेशन स्किल्स अच्छे होने के साथ-साथ आवाज भी अच्छी होनी चाहिए।
  • कैंडिडेट को म्यूजिक के बारे में सारी जानकारी होनी आवश्यक है।
  • स्क्रिप्ट लिखना आना चाहिए।
  • अच्छी पर्सनालिटी होने के साथ-साथ जिस भाषा में भी उन्हें शो करना है उस पर उनकी अच्छी पकड़ होनी चाहिए।  
  • कंप्यूटर की अच्छी जानकारी होनी चाहिए। 

आयु सीमा 

  • इच्छुक उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 साल तक होनी आवश्यक है।
  • इसके लिए किसी भी तरह की अधिकतम आयु सीमा नहीं रखी गई है जिसकी वजह से किसी भी उम्र तक कैंडिडेट वीजे के तौर पर काम कर सकता है।

वीडियो जॉकी बनने के कैरियर संभावनाएं क्या है 

वीडियो जॉकी बनने के बाद कैंडिडेट को विभिन्न क्षेत्रों में करियर बनाने के मौके मिलते हैं जहां पर वह अपनी योग्यता के आधार पर काफी आगे तक भी जा सकता है। आज के समय में वीडियो जॉकी का काम केवल वीडियोस को इंटरव्यूज करना ही नहीं है बल्कि इसके अलावा भी उसको और भी बहुत सारे काम करने पड़ते हैं। इस प्रकार से वह एमटीवी, चैनल वी, b4u म्यूजिक, एमसीएम एशिया जैसे टीवी चैनलों पर काम कर सकता है। 

वेतन 

वीडियो जॉकी जब कोई छात्र बन जाता है तो उसके बाद उसे काम के शुरू में ही हर महीने लगभग 20,000 से लेकर 30,000 रुपए तक का वेतन मिल जाता है। जब उसे कुछ सालों का एक्सपीरियंस हासिल हो जाता है तो तब उसे हर असाइनमेंट के लिए तकरीबन एक लाख या उससे ज्यादा भी पैसे मिल सकते हैं। बता दें कि इस क्षेत्र में अगर कैंडिडेट में अच्छे स्किल्स है तो वह हर महीने काफी पैसे कमा सकता है। 

वीडियो जॉकी के कार्य 

जो लोग Video Jockey के रूप में टीवी प्रोग्रामों में काम करते हैं उसके अंतर्गत उन्हें निम्नलिखित कार्य करने पड़ते हैं जिनकी जानकारी इस प्रकार से है-

  • म्यूजिक वीडियोज़ को दर्शकों के सामने टीवी चैनलों के माध्यम से इंट्रोड्यूस करना।
  • म्यूजिक प्रोग्राम को होस्ट करना।
  • सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक तरीकों के द्वारा म्यूजिक शोज़ को ऑर्गेनाइज करना।
  • गेम शो से लेकर ट्रेवल शोज़ तक को ऑर्गेनाइज करना। 
  • बड़े-बड़े फिल्मी सितारों और अन्य सेलिब्रिटीज का इंटरव्यू लेने का काम करना। 
  • रोड शोज जैसे प्रमोशनल प्रोग्रामों को करना। 
  • म्यूजिक प्रोग्रामों के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग का काम करना। 

निष्कर्ष 

दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिकल वीडियो जॉकी कैसे बनें? इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको जानकारी दी कि वीडियो जॉकी क्या होता है और वीडियो जॉकी बनने के लिए छात्र में कितनी योग्यता होना जरूरी है। इसके अलावा इस लेख के माध्यम से हमने आपको यह जानकारी भी दी कि वीडियो जॉकी बनने की प्रक्रिया क्या है और जब कोई कैंडिडेट वीजे बन जाता है तो तब उसे हर महीने कितने रुपए तक का वेतन मिल सकता है

एवं इसके अलावा हमने यह भी बताया कि वीजे को कौन-कौन से कार्य करने पड़ते हैं। वैसे इसमें कोई शक नहीं कि अगर किसी छात्र को म्यूजिक की अच्छी जानकारी है और उसमें प्रोग्राम को प्रेजेंटेशन करने की क्षमता भी है तो तब वह इस इंडस्ट्री में अपना कैरियर बना सकता है।

अंत में हमारी आपसे यही रिक्वेस्ट है कि अगर आपको हमारे द्वारा दी गई है सारी जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने उन दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें जो 12वीं के बाद वीडियो जॉकी बनना चाहते हैं।

Deepak Kumar

मेरा नाम दीपक कुमार हैं। मैं एक ऑथर और फाउंडर हूँ जो padhaiwale.in ब्लॉग वेबसाइट को चलाते है। मैं एक SEO Expert भी हूँ और मैं 10 साल से काम कर रहे हैं। मुझे SEO में Onpage SEO, Offpage SEO और Technical SEO का अनुभव हैं।

Leave a Reply