म्यूजिशियन (Musician) कैसे बनें?

नमस्कार! दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि म्यूजिशियन कैसे बनें? बहुत से लोगों को म्यूजिक दीवानगी की हद तक पसंद होता है जिसकी वजह से वह इसमें अपना कैरियर बनाना पसंद करते हैं। एक सफल म्यूजिशियन बनने के लिए किसी भी व्यक्ति में आर्ट होना बहुत ज्यादा जरूरी है।

यह एक ऐसी फील्ड है जो पुराने टाइम से ही लोगों के बीच काफी अधिक फेमस रही है। तो अगर आप भी एक ऐसे छात्र हैं जो 12वीं के बाद म्यूजिशियन बनना चाहते हैं तो हमारे आज के इस आर्टिकल को सारा पढ़ें और जानें कि आप किस तरह से इस क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं। 

म्यूजिशियन क्या है (what is Musician in Hindi) 

यहां सबसे पहले आपको बता दें कि म्यूजिशियन को संगीतकार या संगीतज्ञ के नाम से भी जाना जाता है। पुराने जमाने में अकबर के दरबार में संगीतकार तानसेन को सभी जानते हैं और इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि तब से ही संगीतकारों की वैल्यू बहुत ज्यादा रही है।

आज के समय में फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री ने काफी ज्यादा तरक्की कर ली है जिसकी वजह से एक अच्छे म्यूजिशियन की जरूरत फिल्मों, टीवी चैनलों और रेडियो इत्यादि में बहुत ज्यादा बढ़ गई है। इस तरह से संगीतकार का काम स्टेज पर परफॉर्मेंस के साथ-साथ किसी प्रोग्राम या फिल्म के अनुसार म्यूजिक क्रिएट करना भी होता है। 

Also read: फ़िल्म प्रोड्यूसर (Film Producer) कैसे बनें?

म्यूजिशियन बनने के लिए प्रक्रिया क्या है

जो लोग म्यूजिशियन बनना चाहते हैं उन्हें चाहिए कि वह 12वीं कक्षा म्यूजिक जैसे सब्जेक्ट के साथ पास करें और उसके बाद उनको चाहिए कि वह किसी रिप्यूटेड इंस्टिट्यूट से सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या डिग्री कोर्स करें। इस प्रकार से जब छात्र अपनी क्वालिफिकेशन पूरी कर लें तो उसके बाद वह म्यूजिशियन के तौर पर काम कर सकते हैं। 

योग्यता

किसी भी छात्र में म्यूजिशियन बनने के लिए कुछ योग्यताओं का होना बहुत जरूरी है जिनके बारे में जानकारी इस प्रकार से है –

  • कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं क्लास पास की होनी चाहिए।
  • म्यूजिक में सर्टिफिकेट या डिप्लोमा कोर्स किया होना चाहिए।
  • या फिर कैंडिडेट ने म्यूजिक में बीए किया हो।
  • कैंडिडेट को म्यूजिक में बहुत ज्यादा रुचि होनी चाहिए।
  • उसमें कॉन्फिडेंस होना चाहिए जिससे कि वह ऑडियंस के सामने परफॉर्म कर सके।
  • कैंडिडेट क्रिएटिव होना चाहिए और उसकी कम्युनिकेशन स्किल्स भी अच्छे होने चाहिए। 
  • कंप्यूटर की जानकारी होना जरूरी है। 

आयु सीमा 

जो लोग म्यूजिशियन के तौर पर अपना कैरियर बनाना चाहते हैं उन्हें यहां जानकारी के लिए बता दें कि इसके लिए कोई आयु सीमा नहीं रखी गई है। इसलिए कैंडिडेट किसी भी उम्र तक इस क्षेत्र में काम कर सकता है। 

म्यूजिशियन बनने के कैरियर संभावनाएं क्या है 

म्यूजिशियन बनने के बाद किसी भी कैंडिडेट के सामने कैरियर के बहुत सारे ऑप्शन मिल जाते हैं जैसे कि – 

  • कैंडिडेट म्यूजिक कंपोजर और सोंग राइटर के तौर पर काम कर सकते हैं।
  • म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट के साथ या फिर उसके बिना परफॉर्मेंस करना।
  • फिल्म प्रोड्यूसर के साथ काम करना।
  • म्यूजिक टीचर के तौर पर काम कर सकते हैं।
  • वीडियो जॉकी या फिर डीजे बन सकते हैं।
  • अपना खुद का यूट्यूब चैनल शुरू कर सकते हैं। 

वेतन 

एक प्रोफेशनल म्यूजिशियन को उसके कैरियर की शुरुआत में ही काफी अच्छा वेतन मिल जाता है। लेकिन यहां जानकारी के लिए बता दें कि म्यूजिशियन की जो सैलरी होती है वह उसे हर घंटे परफॉर्मेंस करने के हिसाब से मिलती है जो कि 1,000 रुपए से लेकर लाखों रुपए तक हो सकती है। 

म्यूजिशियन के कार्य 

म्यूजिशियन के तौर पर काम करने वाले कैंडिडेट को निम्नलिखित कार्य करने होते हैं जिनकी जानकारी इस प्रकार से है –

  • म्यूजिशियन म्यूजिक को रिकॉर्ड करने के अलावा परफॉर्मेंस भी करता है।
  • लाइव परफॉर्म करना और म्यूजिक क्रिएट करना।
  • रेडियो पर अनेकों तरह के म्यूजिकल शोज़ करना।
  • अपने म्यूजिकल ग्रुप के साथ परफॉर्मेंस करना। 
  • म्यूजिकल इंस्टिट्यूट या स्कूल में छात्रों को ट्रेनिंग देना। 

निष्कर्ष

दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिकल म्यूजिशियन कैसे बनें? इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको बताया कि म्यूजिशियन क्या होता है और इसके बनने के लिए किसी भी व्यक्ति में कितनी योग्यता का होना जरूरी है। इसके अलावा इस आर्टिकल में हमने आपको यह भी जानकारी दी कि संगीतकार बनने की प्रक्रिया क्या होती है।

साथ ही साथ हमने आपको यह भी बताया कि जब कोई कैंडिडेट म्यूजिशियन बन जाता है तो उसे कौन-कौन से कार्य करने पड़ते हैं और उसे हर महीने कितना वेतन मिलता है। वैसे अगर देखा जाए तो जिन लोगों को म्यूजिक में बहुत ज्यादा रूचि है और जो घंटों कड़ी मेहनत कर सकते हैं तो वह इस क्षेत्र में अपना कैरियर बना सकते हैं।

अंत में हमारी आपसे बस यही रिक्वेस्ट है कि अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अपने उन दोस्तों के साथ शेयर करें जो 12वीं के बाद म्यूजिशियन बनना चाहते हैं। 

Deepak Kumar

मेरा नाम दीपक कुमार हैं। मैं एक ऑथर और फाउंडर हूँ जो padhaiwale.in ब्लॉग वेबसाइट को चलाते है। मैं एक SEO Expert भी हूँ और मैं 10 साल से काम कर रहे हैं। मुझे SEO में Onpage SEO, Offpage SEO और Technical SEO का अनुभव हैं।

Leave a Reply