नमस्कार! आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि पॉलीटिकल एनालिस्ट (Political Analyst) कैसे बनें? पॉलीटिकल एनालिस्ट की फील्ड में वह कैंडिडेट अपना कैरियर बनाना पसंद करते हैं जिनमें पॉलीटिकल कंडीशन को एनालाइज करने की क्षमता होती है।
लेकिन इस क्षेत्र में काम करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार में कुछ योग्यताओं का होना बहुत ही ज्यादा जरूरी है जो केवल उन्हें तभी प्राप्त होती हैं जब उन्हें इससे संबंधित सारी जानकारी होती है। इसीलिए अगर आप भी एक ऐसे कैंडिडेट हैं जो पॉलीटिकल एनालिस्ट बनना चाहते हैं तो हमारे आज के इस आर्टिकल को सारा पढ़ें और जानें कि किस प्रकार से आप इस क्षेत्र में अपना कैरियर बना कर कामयाबी हासिल कर सकते हैं।
पॉलीटिकल एनालिस्ट क्या होता है (what is Political Analyst in Hindi)
अगर आपको यह जानकारी नहीं है कि पॉलीटिकल एनालिस्ट क्या होता है तो सबसे पहले यहां बता दें कि यह एक ऐसा प्रोफेशनल होता है जिसको पोलिटिक्स की बहुत ही ज्यादा गहरी जानकारी होती है जिसकी वजह से वह अपने देश की पॉलीटिकल सिचुएशन को जांचता और आंकता है और उसी के आधार पर वह अपनी राय भी देता है।
इस प्रकार वह सरकारी पॉलिसीज के अलावा अनेकों राजनीतिक मुद्दों, सोशल इश्यूज के ऊपर अपनी सलाह देने का काम करता है। अगर कोई व्यक्ति इस पद पर काम करना चाहता है तो तब उसे इसके लिए काफी ज्यादा मेहनत की आवश्यकता होने के साथ-साथ राजनीतिक जानकारी की भी बहुत ज्यादा बारीकी से नॉलेज होनी जरूरी है।
Also read: सीए कोर्स क्या है CA कैसे करें पूरी जानकारी
पॉलीटिकल एनालिस्ट बनने के लिए प्रक्रिया क्या है
इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार को सबसे पहले 12वीं कक्षा पास करनी होगी और उसके बाद पॉलिटिकल साइंस या इसके जैसे किसी विषय में ग्रेजुएशन की पढ़ाई करनी होगी। इस प्रकार से कैंडिडेट का पॉलिटिकल साइंस में बेस बहुत ही ज्यादा मजबूत बन जाएगा जिसकी वजह से वह विभिन्न पॉलिटिकल मुद्दों को समझने और सुलझाने में कामयाब हो सकेगा।
साथ ही यहां बता दें कि बहुत सारे कॉलेजों में प्रवेश परीक्षा के बाद ही कैंडिडेट को कोर्स में दाखिला मिलता है और बहुत से इंस्टिट्यूट ऐसे हैं जहां से कैंडिडेट बिना किसी एग्जाम के एडमिशन ले सकता है। इस तरह से जब कैंडिडेट की ग्रेजुएशन पूरी हो जाए तो उसके बाद उसे किसी मीडिया हाउस या फिर किसी पॉलीटिकल ऑर्गेनाइजेशन को ज्वाइन करना होगा जिससे कि उसे अनुभव हासिल हो सके।
योग्यता
- इच्छुक उम्मीदवार ने कम से कम पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया हो।
- या फिर कैंडिडेट ने पॉलिटिकल साइंस या इसके समकक्ष विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हो।
- राजनीति का ज्ञान होना चाहिए।
आयु सीमा
जो लोग इस क्षेत्र में काम करना चाहते हैं वह 18 साल की आयु के बाद इस फील्ड को ज्वाइन कर सकते हैं और इसके लिए किसी भी प्रकार की अधिकतम आयु सीमा नहीं है। इसलिए कोई भी कैंडिडेट इस फील्ड में किसी भी उम्र तक काम कर सकता है।
Also read: बिजनेस एनालिस्ट (Business Analyst) कैसे बनें?
पॉलीटिकल एनालिस्ट बनने के कैरियर संभावनाएं क्या है
मौजूदा समय में पॉलीटिकल अवेयरनेस देश विदेश के सभी लोगों में काफी तेजी के साथ फैल रही है जिस कारण एक पॉलीटिकल एनालिस्ट को नौकरी करने के बहुत सारे अवसर मिल जाते हैं जैसे कि अनेकों पॉलिटिकल पार्टियों अपने दल में किसी राजनीतिक विशेषज्ञ को जरूर शामिल करते हैं जिससे कि उन्हें राजनीति के लिए एक्सपर्ट एडवाइस मिल सके। न्यूज़ मीडिया ऑर्गेनाइजेशन भी पॉलीटिकल एनालिस्ट को अपने विभाग में काम करने के लिए अवसर देते हैं जिससे कि उन्हें विभिन्न पॉलिटिकल मुद्दों पर उचित राय मिल सके।
वेतन
पॉलीटिकल एनालिस्ट बनकर कोई भी व्यक्ति हर महीने काफी अट्रैक्टिव सैलरी हासिल कर सकता है जो कि लगभग 50 हजार रुपए से लेकर 60 हजार रुपए तक हो सकती है। जैसे-जैसे कैंडिडेट को कुछ वर्षों का एक्सपीरियंस पॉलीटिकल एनालिस्ट के रूप में हो जाता है तो तब उसे और भी ज्यादा वेतन मिलता है।
Also read: प्रॉपर्टी कंसलटेंट (Property Consultant) कैसे बनें?
पॉलीटिकल एनालिस्ट के कार्य
निसंदेह एक पॉलीटिकल एनालिस्ट के कार्य बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि उसका पद कोई आम नहीं है उसे संपूर्ण राजनीति का ज्ञान होना जरूरी होता है जिससे कि वह उचित एडवाइस दे सके। इस तरह से एक पॉलिटिकल एनालिटिक्स को जो काम करने होते हैं वह इस प्रकार से हैं-
- विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर अपनी उचित राय देना।
- देश में चल रहे पॉलीटिकल इश्यूज को समझ कर उनके बारे में अपना दृष्टिकोण बताना।
- पॉलीटिकल आईडियोलॉजी जैसे विषयों के बारे में रिसर्च करना।
- फौरेन रिलेशन जैसे सब्जेक्ट के बारे में खोज करना।
- पब्लिक ऑपिनियन के द्वारा डाटा कलेक्ट करना।
- इलेक्शन रिजल्ट एवं सर्वे जैसे मुद्दों पर पब्लिक का नजरिया समझना और जानना।
- पॉलिटिकल रिसर्च करने के लिए स्टैटिसटिकल एनालिसिस करना।
निष्कर्ष
दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिकल पॉलीटिकल एनालिस्ट (Political Analyst) कैसे बनें? इस लेख के माध्यम से हमने आपको बताया कि आप किस प्रकार से पॉलीटिकल एनालिस्ट बन सकते हैं और इसके लिए आप में कितनी योग्यता होनी चाहिए।
इसके साथ-साथ हमने पॉलीटिकल एनालिस्ट बनने की पूरी प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी और यह भी बताया कि इस क्षेत्र में काम करके कोई भी कैंडिडेट हर महीने कितने रुपए तक का वेतन प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा इस पोस्ट में हमने आपको बताया कि पॉलीटिकल एनालिस्ट के रूप में काम करने वाले व्यक्ति को कौन-कौन से काम करने पड़ते हैं। वैसे देखा जाए तो यह फील्ड उन लोगों के लिए बहुत ही ज्यादा उपयुक्त है जो राजनीति की जानकारी रखते हैं और इस में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक हैं।
अंत में हमारा आपसे बस यही निवेदन है कि अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अपने उन दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें जो पॉलीटिकल एनालिस्ट बनना चाहते हैं।